रमन अरोड़ा को साथ लेकर विजिलेंस की टीम पहुंची राजू मदान के घर, छापा मारा

by Manu
रमन अरोड़ा

चंडीगढ़, 26 मई 2025: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी (AAP) के जालंधर सेंट्रल विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ जांच को और तेज कर दिया है। विजिलेंस टीम ने सोमवार (26 मई 2025) को रमन अरोड़ा को साथ लेकर उनके समधी राजू मदान के घर पर छापा मारा। इस दौरान 4-5 गाड़ियों के साथ पहुंची विजिलेंस टीम ने राजू मदान के परिजनों से पूछताछ की, हालांकि राजू मदान वहां मौजूद नहीं था।

राजू मदान के दफ्तर पर भी विजिलेंस का छापा

इससे पहले, रविवार (25 मई 2025) को भी विजिलेंस ने राजू मदान के जालंधर के चरणजीतपुरा स्थित कार्यालय पर छापेमारी की थी, लेकिन वहां भी राजू मदान नहीं मिले। टीम ने कार्यालय से कुछ दस्तावेज और अन्य सामग्री जब्त की और जांच के बाद वापस लौट गई। रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी (23 मई 2025) के बाद से राजू मदान फरार हैं, और विजिलेंस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

क्या रमन अरोड़ा के भ्रष्टाचार का पूरा मामला?

रमन अरोड़ा को जालंधर नगर निगम के पूर्व सहायक नगर नियोजक (ATP) सुखदेव वशिष्ठ के साथ मिलकर भ्रष्टाचार और उगाही का रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जांच में पता चला कि अरोड़ा और वशिष्ठ ने मिलकर अवैध निर्माणों को लेकर फर्जी नोटिस जारी किए और फिर इन्हें रद्द करने के लिए लोगों से रिश्वत वसूली। इस रैकेट में 75-80 फर्जी नोटिसों का खुलासा हुआ है, और जांच में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

ये भी देखे: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के चीफ SPS Parmar हुए सस्पेंड, जानिए किस मामले में हुई कारवाई

You may also like