फरीदकोट, 22 दिसंबर 2025: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में बड़ी कार्रवाई की है। जिला फरीदकोट में पटवारी पूजा यादव के साथ काम करने वाले निजी व्यक्ति सुखविंदर सिंह को 1500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।
विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता भान सिंह कॉलोनी निवासी ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि सुखविंदर सिंह ने प्लॉट का इंतकाल करवाने के बदले 2000 रुपये रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता ने पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली।
विजीलैंस टीम ने शिकायत पर प्रारंभिक जांच के बाद ट्रैप लगाया। 2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में सुखविंदर सिंह ने शिकायतकर्ता से 1500 रुपये रिश्वत ली। मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी के खिलाफ थाना विजीलैंस ब्यूरो फिरोजपुर में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पूछताछ में और खुलासे होने की संभावना है।
ये भी देखे: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बिक्रम सिंह मजीठिया की पत्नी गनीव कौर को भेजा समन