फगवाड़ा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, थाना सिटी में तैनात ASI को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

by Manu
पंजाब विजीलेंस ब्यूरो

फगवाड़ा, 09 जनवरी 2026: फगवाड़ा के पुलिस थाना सिटी में विजिलेंस विभाग की टीम ने ASI सरबजीत सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

विजिलेंस अधिकारियों ने रिश्वत की सटीक रकम का खुलासा नहीं किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विजिलेंस टीम ने पक्का ट्रैप लगाकर यह कार्रवाई की। दोषी ASI द्वारा पीड़ित पक्ष से लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी। पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग को दी। टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए थाने में छापेमारी की और ASI को गिरफ्तार कर लिया।

 Phagwara Vigilance

उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी देखे: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की कारवाई, PSPCL के एसडीओ रिश्वत लेते गिरफ्तार

You may also like