उपराष्ट्रपति चुनाव: एनडीए के सीपी राधाकृष्णन ने भरा नामांकन, पीएम मोदी बने प्रस्तावक

by Manu
सीपी राधाकृष्णन

नई दिल्ली, 20 अगस्त 2025: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार, 20 अगस्त को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और कई सांसद मौजूद रहे। खास बात यह है कि पीएम मोदी उनके प्रस्तावक बने। दूसरी ओर, इंडिया गठबंधन ने बी सुदर्शन रेड्डी को अपना उम्मीदवार बनाया है। दिलचस्प है कि इस बार दोनों उम्मीदवार दक्षिण भारत से हैं।

नामांकन से पहले सीपी राधाकृष्णन ने संसद परिसर में स्थित प्रेरणा स्थल पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रेरणा स्थल में देश की महान हस्तियों की प्रतिमाएं हैं। उन्होंने सबसे पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा को नमन किया और फिर अन्य हस्तियों को श्रद्धांजलि दी।

ये भी देखे: इंडिया गठबंधन ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए बी. सुदर्शन रेड्डी को चुना, सीपी राधाकृष्णन से होगा मुकाबला

You may also like