बठिंडा, 10 दिसंबर 2025: थाना सिविल लाइन पुलिस ने शहर में लगातार हो रही वाहन चोरियों पर लगाम लगा दी है। पुलिस ने सरगना लखविंदर सिंह उर्फ लक्की और उसके साथी बलजीत सिंह उर्फ राजा को दबोच लिया। दोनों के पास से चोरी की 2 मोटरसाइकिल और 6 एक्टिवा स्कूटर बरामद किए गए।
थाना इंचार्ज इंस्पैक्टर गुरप्रीत सिंह ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि लक्की और राजा सिविल लाइन क्षेत्र में पार्किंग से वाहन चोरी कर रहे हैं। पुलिस ने ट्रैप लगाकर दोनों को पकड़ा।
पूछताछ में आरोपियों ने कई चोरियों की वारदात कबूल की। उनकी निशानदेही पर अलग-अलग इलाकों से 2 मोटरसाइकिल और 6 एक्टिवा स्कूटर बरामद कर लिए गए। ये सभी वाहन पिछले कुछ महीनों में चोरी हुए थे।
ये भी देखे: एजीटीएफ की बड़ी कार्रवाई, बठिंडा में गैंगस्टर रम्मी मछाना का करीबी रंजीत सिंह गिरफ्तार