कन्नौज में उत्तर प्रदेश पुलिस की दरिंदगी, विधायक का नाम लेने पर निर्दोष को पीटा

by Manu
up police news

कन्नौज, 06 नवंबर 2025: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से पुलिस की बेरहमी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सौरिख थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम चेकिंग के दौरान पुलिसवालों ने एक बेकसूर युवक को बुरी तरह पीटा। उसकी हालत इतनी खराब हो गई कि वह खुद पर काबू न रख सका। टॉयलेट की ओर भाग गया। उसके शरीर पर लाठियों के गहरे निशान दिख रहे हैं।

यह पूरा वाकया नागला गूड़ा गांव का है। पीड़ित युवक कैलाश राजपूत बाइक से खड़नी जा रहे थे। रास्ते में चौकी इंचार्ज अंकित यादव, सिपाही अरविंद यादव और विशाल मिश्रा चेकिंग पर तैनात थे। पुलिस ने कैलाश को रोका। लेकिन वह आगे निकल गया।

फिर पुलिस ने नाम पूछा तो कैलाश ने अपना नाम बताया कैलाश राजपूत। पुलिसवालों को लगा कि वह विधायक कैलाश राजपूत का नाम लेकर धौंस जमाने की कोशिश कर रहा है। बस इसी गलतफहमी में उन्होंने लाठियों से उसे जमकर पीट डाला।

ये भी देखे: UP Encounter: लाखों का इनामी अपराधी शंकर प्रसाद कन्नौजिया पुलिस मुठभेड़ में ढेर

You may also like