उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण विस्फोट, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत

by Manu
सहारनपुर पटाखा फैक्ट्री विस्फोट

Blast in Saharanpur fireworks factory: सहारनपुर के देवबंद में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ है। जिसमें पूरी बिल्डिंग ध्वस्त हो गई। बता दे कि विस्फोट के समय फैक्ट्री के अंदर नौ मजदूर काम कर रहे थे। आशंका है कि वे सभी टुकड़े-टुकड़े हो गए हैं। हालाँकि, अभी तक मौतों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन बताया जा रहा 3 मजदूरों की जलकर जान चली गई है।

निहाल खेड़ी गांव स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में शनिवार सुबह अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। जिसकी आवाज दो किमी दूर तक सुनी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और बचाव कार्य कर रही है। इस दुर्घटना के पीड़ित परिवारों ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए सड़कों पर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी।

पुलिस के अनुसार दुर्घटना के समय फैक्ट्री में नौ लोग काम कर रहे थे। दुर्घटना स्थल पर मानव अवशेष पाए गए हैं। कई लोगों ने अपने हाथ और पैर खो दिए हैं। यह भी संदेह है कि फैक्ट्री की इमारत के मलबे में कुछ लोग दबे हो सकते हैं। यह हादसा इतना भयानक था कि कुछ लोगों के शरीर के अंग करीब 200 मीटर दूर तक दिखाई दिए।

हाल के दिनों में अवैध पटाखा कारखानों में विस्फोट की घटनाएं बढ़ गई हैं। देश के अलग अलग राज्यों से ऐसी खबरे आ रही है। कुछ दिन पहले गुजरात और बंगाल से भी ऐसे खबरे आई थी।

ये भी देखे: गुजरात के पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 12 मजदूरों की दर्दनाक मौत

You may also like