सैन्य विमान द्वारा अमेरिका ने भारतीय प्रवासियों को भेजा वापिस

5000 से अधिक प्रवासियों को निकालने के लिए सेन्य उड़ानों की सहायता शुरू

by TheUnmuteHindi
सैन्य विमान द्वारा अमेरिका ने भारतीय प्रवासियों को भेजा वापिस

सैन्य विमान द्वारा अमेरिका ने भारतीय प्रवासियों को भेजा वापिस
5000 से अधिक प्रवासियों को निकालने के लिए सेन्य उड़ानों की सहायता शुरू
अमेरिका, 4 फरवरी : अमेरिका में अप्रवासियों का निर्वासन लगातार जारी है, जिसको लेकर आज सैन्य विमान के द्वारा भारतीय प्रवासियों को भारत भेजा गया है। जानकारी के अनुसार ट्रंप प्रशासन की सख्त आव्रजन नीतियों के तहत अमेरिका ने भारतीय प्रवासियों को सैन्य विमान के जरिए भारत भेजा है। एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, यह अब तक की सबसे लंबी दूरी की सैन्य निर्वासन उड़ान है। गोपनीयता की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि एक ष्ट-17 सैन्य विमान प्रवासियों को लेकर भारत के लिए रवाना हुआ, जो अगले 24 घंटे के भीतर गंतव्य पर पहुंचेगा। ट्रंप प्रशासन आव्रजन नियंत्रण के लिए सैन्य संसाधनों का तेजी से उपयोग कर रहा है, जिसमें अतिरिक्त सैन्य बलों की तैनाती, सैन्य विमानों से निर्वासन, और प्रवासियों के लिए सैन्य ठिकानों का उपयोग शामिल है। अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) ने टेक्सास और कैलिफोर्निया में हिरासत में लिए गए 5,000 से अधिक प्रवासियों को निकालने के लिए सैन्य उड़ानों की सहायता भी शुरू की है। अब तक सैन्य विमानों से ग्वाटेमाला, पेरू और होंडुरास में प्रवासियों को निर्वासित किया गया है। सैन्य उड़ानों से निर्वासन बेहद महंगा साबित हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्वाटेमाला भेजे गए प्रवासियों की एक सैन्य उड़ान का खर्च प्रति व्यक्ति $4,675 (लगभग 3.9 लाख रुपये) आंका गया था।

You may also like