अमेरिका-इजराइल ने ईरान के खार्ग आइलैंड पर किया हमला, तेल निर्यात केंद्र को निशाना बनाया

by Manu
खार्ग आइलैंड

तेहरान, 07 अप्रैल 2026: अमेरिका और इजराइल ने मंगलवार को ईरान के खार्ग आइलैंड पर हमला किया है। ईरानी मीडिया के अनुसार, यहां स्थित प्रमुख ऑयल टर्मिनल को निशाना बनाया गया।

खार्ग आइलैंड ईरान का सबसे बड़ा तेल निर्यात केंद्र है। यहां से ईरान के कुल 80 से 90 प्रतिशत कच्चे तेल का निर्यात होता है। इस द्वीप पर बड़े तेल टर्मिनल, पाइपलाइन, स्टोरेज टैंक और जहाजों में तेल भरने की सुविधाएं हैं। यहां प्रतिदिन करीब 70 लाख बैरल तेल जहाजों में भरा जा सकता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ दिन पहले धमकी दी थी कि अगर ईरान मंगलवार रात 8 बजे (अमेरिकी समय) तक होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोलता है, तो उसके जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया जाएगा। इस डेडलाइन के खत्म होने में अभी करीब 12 घंटे बाकी हैं।

ईरानी सेना ने हमले के बाद चेतावनी देते हुए कहा है कि अब वे चुप नहीं बैठेंगे। अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के ठिकानों पर जवाबी हमला किया जाएगा।

ये भी देखे: इजराइल ने ईरान में लोगों को दी चेतावनी, ट्रेन से यात्रा न करे, अगले 12 घंटे पटरियों से भी दूर रहें

You may also like