बगदाद, 14 मार्च 2026: इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल हमला हुआ है। इराकी सुरक्षा सूत्रों ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि हमले से दूतावास की इमारत से धुआं उठने लगा। हमले में दूतावास परिसर के हेलीपैड को निशाना बनाया गया।
अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार मिसाइल ने परिसर के भीतर लैंडिंग क्षेत्र पर सटीक निशाना साधा। प्रेस टीवी (ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर) ने इराकी सूत्रों के हवाले से दावा किया कि हमले में एक सुसाइड ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। इसका मुख्य निशाना दूतावास परिसर के रडार सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक पहचान उपकरण थे।
हमले के तुरंत बाद दूतावास परिसर से धुआं उठता दिखा। अभी तक नुकसान या हताहत की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अमेरिकी दूतावास की ओर से कोई तत्काल बयान जारी नहीं किया गया है।
ये भी देखे: इराक में अमेरिकी KC-135 विमान क्रैश, 6 में से 4 चालक दल के सदस्यों की मौत