UPSC CSE 2025 Final Result: सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम जारी, अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

by Manu
UPSC CSE 2025 Result

नई दिल्ली, 06 मार्च 2026: UPSC CSE 2025 Mains Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। मेरिट के आधार पर कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है।

इस बार अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर टॉप किया है। अनुज अग्निहोत्री AIIMS जोधपुर से MBBS हैं और राजस्थान के जोधपुर जिले के रहता गांव के निवासी हैं। दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम रहीं जबकि तीसरा स्थान अकांश ढुल ने प्राप्त किया।

लिखित परीक्षा (मुख्य परीक्षा) अगस्त 2025 में आयोजित हुई थी जबकि पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच चला। परिणाम लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के कुल अंकों के आधार पर तैयार किया गया है।

चयनित उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) भारतीय विदेश सेवा (IFS) भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप A और B) में नियुक्ति के लिए सिफारिश की गई है।

ये भी देखे: UPSC IFS 2024: UPSC ने जारी किया भारतीय वन सेवा परीक्षा का रिजल्ट, यहा करे चेक

You may also like