हरियाणा विधानसभा बजट सत्र में वंदे मातरम की चर्चा पर हंगामा, कांग्रेस ने किया वॉकआउट

by Manu
हरियाणा विधानसभा सत्र

चंडीगढ़, 27 फरवरी 2026: हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के छठे दिन लंच के बाद सदन में वंदे मातरम को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 1937 में मुस्लिम लीग के विरोध के कारण जवाहरलाल नेहरू ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को पत्र लिखा था कि वंदे मातरम मुस्लिमों की भावनाओं के खिलाफ है। कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के सामने समझौता कर लिया और गीत के टुकड़े कर दिए। कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के सामने घुटने टेक दिए।

मुख्यमंत्री के बयान के बाद कांग्रेस विधायकों ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने विधायकों को बार-बार शांत रहने की अपील की लेकिन हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा था। आखिरकार कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

वॉकआउट के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ये लोग सवाल करते हैं। जब इन्हें जवाब मिलता है तो वॉकआउट कर देते हैं। कुछ देर बाद कांग्रेस विधायक सदन में वापस लौट आए और कार्यवाही में शामिल हो गए।

ये भी देखे: हरियाणा विधानसभा में बुढ़ापा पेंशन पर हंगामा, कांग्रेस के सवाल पर सीएम नायब सैनी ने लगाया अफवाह फैलाने का आरोप

You may also like