जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा, बाढ़ राहत पर चर्चा की मांग पर BJP विधायक स्पीकर से नाराज

by Manu
जम्मू-कश्मीर विधानसभा

जम्मू, 30 अक्टूबर 2025: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में गुरुवार सुबह ही तनाव भड़क गया है। BJP विधायकों ने बाढ़ राहत पर चर्चा की लगातार मांग की। स्पीकर ने इनकार कर दिया।

इससे नाराज BJP विधायक वेल में आ धमके। हंगामा तेज हो गया। सदन में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। सुरक्षाकर्मी स्थिति संभालने पहुंचे।

कुछ समय पहले बाढ़ ने केंद्र शासित प्रदेश को भारी नुकसान पहुंचाया था। BJP विधायकों ने इसी मुद्दे पर चर्चा की इच्छा जताई।जिसे स्पीकर ने मना कर दिया।

विरोध में विधायक अपनी सीट छोड़ वेल की ओर बढ़े। इसके बाद BJP और नेशनल कांफ्रेंस विधायकों में नोकझोंक हो गई। मार्शलों को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा।

ये भी देखे: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बवाल, आप-भाजपा विधायक आपस में भिड़े

You may also like