चंडीगढ़ नगर निगम हाउस में मीटिंग के बीच बवाल, मेयर सौरभ जोशी धरने पर बैठे

by Manu
मेयर सौरभ जोशी

चंडीगढ़, 08 अप्रैल 2026: चंडीगढ़ नगर निगम हाउस की बैठक सोमवार को शुरू होते ही बवाल में बदल गई। प्रशासन की ओर से लोगों के घर तोड़ने के मुद्दे को कांग्रेस पार्षदों ने उठाया। इस दौरान मेयर सौरभ जोशी खुद धरने पर बैठ गए। मेयर ने कहा, “जब तक हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई नहीं रुकती, तब तक मैं यहां से नहीं हटूंगा।”

पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी ने कहा, “पहले मेरी बात सुनी जाए। मेरे इलाके में लोगों के घर टूट रहे हैं। लोग परेशान हैं। इस काम में राजनीति नहीं होनी चाहिए। यह बताएं कि आप लोगों के साथ हैं या नहीं?”

पार्षदों ने प्रशासनिक अधिकारियों पर आरोप लगाया कि उन्हें कोठियों के कब्जे क्यों नहीं दिखते। मेयर सौरभ जोशी ने जवाब देते हुए कहा, “हम सभी लोगों के साथ खड़े हैं। इसके लिए ऑल पार्टी कमेटी बनाई गई है।”

बैठक के दौरान कांग्रेस पार्षदों ने पूर्व मेयर हरप्रीत कौर बबला को निशाना बनाने की कोशिश की, जिस पर उनकी मेयर के साथ तीखी बहस हुई। मेयर सौरभ जोशी ने साफ कहा, “किसी भी पार्षद पर अटैक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

ये भी देखे: Chandigarh New Mayor: बीजेपी के सौरव जोशी बने चंडीगढ़ के मेयर, त्रिकोणीय मुकाबले में मारी बाजी

You may also like