यूपी, 26 जुलाई,2025: उत्तर प्रदेश में मानसून के दौर के चलते बारिश का सिलसिला बरकरार है। लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। जानकारी के लिए आपको बतादें की मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है की, यूपी के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है वहीं कुछ जिलें ऐसे भी हैं। जहाँ तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें।
दक्षिणी जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने 26 जुलाई के लिए उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी दी है। कई हिस्सों में जोरदार बारिश होगी। जिनमें हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, झाँसी, ललितपुर शामिल है।
इन जिलों में वज्रपात की संभावना
उत्तर प्रदेश के एक बड़े हिस्से में गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। इस चेतावनी में बांदा, कौशाम्बी, चित्रकूट, फतेहपुर, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, संत रविदास नगर शामिल है।
महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी
मौसम विभाग ने लोगों से की ख़ास अपील
मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। इसके अलावा विभाग ने लोगों से बिजली गरजने के दौरान पेड़ों के नीचे या खुले में न खड़े होने की अपील की है।
यह भी पढ़ें: UP News: शराब तस्कर के खिलाफ कार्रवाई न करने के मामले में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड