यूपी, 07 जुलाई, 2025: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। पूरे प्रदेश में बारिश हो रही है जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। बीते कुछ दिनों से राज्य के ज़्यादातर जिलों में बारिश का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के तराई क्षेत्रों समेत बरेली, सहारनपुर, शामली, पीलीभीत समेत 16 जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है की, अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में मॉनसूनी बारिश का दौर जारी रह सकता है।
कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट
यूपी के सभी जिलों में बीते दिनों से बारिश हो रही है। हालांकि अगले दिन तेज धूप निकलने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को बारिश का बेसबरी से इंतजार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 7 से 9 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
इन इलाकों में होगी तेज बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, विजनौर, अमरोहा, शाहजहाँपुर, संभल, बदायूं, जालौन, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, महोबा, झांसी, बागपत, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, ललितपुर समेत आस पास के इलाकों में बारिश हो रही है। इसके अलावा, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, गाजियाबाद, हमीरपुर समेत कई अन्य जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका जताई गई है।
यह भी पढ़े: पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा! माता चिंतपूर्णी मेले से पहले शुरू हुई ये सुविधा