यूपी, 01जुलाई, 2025: उत्तर प्रदेश में मॉनसून ने रफ़्तार पकड़ ली ही। लखनऊ समेत प्रदेश के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 1 जुलाई के लिए यूपी प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है की अगले 24 से 48 घंटों में कई जिलों में ज़ोरदार बारिश होने की संभावना है।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मंगलवार को महोबा, झांसी, हमीरपुर, ललितपुर और आस-पास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर,प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र और कानपुर देहात में भी भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन,कानपुर नगर, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा जैसे जिलों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में बिजली गिरने की संभावना
गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, लखनऊ, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, बाराबंकी, रायबरेली, चित्रकूट, अमेठी, सुल्तानपुर, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर,अयोध्या, अंबेडकरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़ और अलीगढ़ में बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है।
पूरे जून माह में सामान्य से 11% अधिक बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, जून माह में यूपी प्रदेश में सामान्य से 11% अधिक बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही लगातार हो रही बारिश के कारण दिन और रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज़ की गई है।
यह भी पढ़े: Haryana News: बारिश का कहर! मकान ढहने से13 वर्षीय बच्ची की मौत समेत परिवार के 6 लोग घायल