यूपी, 4 जून 2025: उत्तर प्रदेश में इन दिनों बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से काफ़ी राहत मिली है। बतादें की मंगलवार को भी कई इलाकों में तेज हवाओं और गर्ज चमक के साथ बारिश का दौर बरकरार रहा। बारिश की वजह से लोग अभी गर्मी के प्रचंड रूप से बचे हुए है।
बुधवार को भी उत्तरप्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा जानकारी के लिए आपको बतादें की बारिश का ये दौर जल्द ही खत्म होने वाला है, जिसके बाद गर्मी का प्रचंड रूप फिर शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग ने सुचना जारी की है की आने वाले दिनों में अचानक तेजी से तापमान बढ़ेगा। मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई हैं. बतादें की गुरुवार से बारिश का दौर हल्का हो जएगा।
तापमान में होगी तेजी से बढ़ोतरी
आपको बतादें की 6 जून से यूपी में मौसम एक बार फ़िर बदलेगा। यानि अगले दिनों मौसम शुष्क रहने वाला है न ही बारिश होगी और न तेज हवाएँ चलेंगी। सूरज की तपिश के साथ साथ तापमान फ़िर बढ़ने लगेगा, अनुमान है की 9 जून तक गर्मी एक बार फ़िर अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर देगी। बतादें की इस दौरान पारा 45 के पार पहुंच सकता है।
आज इन जिलों में होगी बारिश
उत्तरप्रदेश में आज अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, नोएडा, रामपुर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, मेरठ, बिजनौर, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, फतेहपुर, बांदा, हमीरपुर, महोबा, संत रविदास नगर, झांसी, ललितपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, गाज़ीपुर, चंदौली, वाराणसी, प्रयागराज,मीरजापुर और सोनभद्र व आसपास के इलाकों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होगी.
यह भी पढ़े: अनोखे अंदाज में IPL 2025 Final देखने पहुंचे क्रिस गेल, दोनों टीम को कर रहे सपोर्ट