UP Weather: प्रचंड गर्मी से लोगों को मिली राहत, यूपी के इस ज़िले में हुई झमाझम बारिश

by Nishi_kashyap
बारिश

रामपुर,13 जून 2025: भीषण गर्मी की मार से परेशान रामपुर वासियों को आज दोपहर बड़ी राहत मिली है। यूपी के रामपुर में आज अचानक आसमान में काले बादल छा गए और झमाझम फुहारों के साथ बारिश शुरू हो गई। बतादें की 12:30 बजे के करीब बारिश शुरू हुई। वहीं पिछले कई दिनों से पारा 45 डिग्री के पार जा चूका था। गर्मी की तपत ने लोगों को परेशान कर रखा था। लेकिन आज अचानक मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। साथ ही तेज हवाओं ने मौसम को भी सुहाना बना दिया है।

तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज

मौसम विभाग ने बारिश के बाद रामपुर शहर समेत ग्रामीण इलाकों में तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट को दर्ज किया है। तेज गर्मी के कारण सड़कों, गलियों और बाजारों में सन्नाटा छाया हुआ था। वहीं बारिश रुकने के बाद लोग बाहर निकलकर मौसम का मज़ा लेते नजर आए।

मौसम विभाग ने जताई और बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने जानकारी दी है की अगले 24 से 48 घंटे के अंदर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। साथ ही तेज हवाएँ चलने का भी अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

प्रशासन ने की लोगों से अपील

नगर निगम व प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के चलते पेड़, खंभे और कच्चे मकानों के पास न खड़े हों, साथ ही वाहन चालकों को भी सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। इस बारिश के बाद लोगों ने गर्मी से रहत की साँस ली है। साथ ही मौसम भी सुहावना हो गया है। जहाँ पहले गलियाँ सुनसान पड़ी रहती थी वही अब गलियों में बच्चे भी खेलते नजर आए

यह भी पढ़े:  UP News: लखनऊ के इंडियन ऑयल डिपो के टैंकर में लगी भीषण आग, समय रहते पाया क़ाबू

You may also like