UP Police SI Recruitment: आवेदन पत्र में करेक्शन का मौका, जारी हुआ शेड्यूल, जानें अपडेट

by Manu
UP Police SI Recruitment

लखनऊ, 20 जनवरी 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने एसआई और एएसआई पदों पर भर्ती (UP Police SI Recruitment) के लिए अपडेट जारी किया है। जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था और फॉर्म में कोई त्रुटि रह गई है उन्हें सुधार का एक मौका मिला है। आवेदन पत्र में संशोधन की विंडो आज 20 जनवरी सुबह 6 बजे से शुरू हो चुकी है। यह सुविधा 22 जनवरी सुबह 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

यह सुधार सुविधा पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के कुल 537 पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए है। बोर्ड ने अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए यह एक बार का अवसर दिया है।

अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर लॉगिन करें। अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड या अन्य क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके फॉर्म में जरूरी बदलाव कर सकते हैं।

ये भी देखे: यूपी पुलिस भर्ती में बड़ी राहत, भर्ती में आयु सीमा पर योगी सरकार ने दी राहत

You may also like