UP Police Bharti: युवाओं के लिए सुनहरा अफ़सर! 26 हजार से ज्यादा पदों पर जल्द होगी भर्ती

by Nishi_kashyap
भर्ती प्रक्रिया

यूपी, 06 जुलाई, 2025: उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। बतादें की पुलिस विभाग में दारोगा और सिपाही के 26,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती की तैयारियाँ शुरू हो चुकी है। भर्ती बोर्ड द्वारा सितंबर में लिपिक संवर्ग की परीक्षा के बाद इन भर्तियों की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य चयनित अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द प्रशिक्षण देना है।

आगामी महीनों में बड़े स्तर पर शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा अवसर जल्द ही दस्तक देने जा रहा है। प्रदेश पुलिस विभाग में दरोगा और सिपाही के हजारों पदों पर नई भर्ती की तैयारीयाँ शुरू हो चुकी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड आगामी महीनों में बड़े स्तर पर भर्तियों की प्रक्रिया शुरू करेगा। इस बार भर्ती प्रक्रिया को इस तरह से तैयार किया जा रहा है जिससे चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए ज्यादा इंतज़ार न करना पड़े। भर्ती बोर्ड इस बार समयबद्ध एवं व्यवस्थित प्रक्रिया अपनाकर पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करने के प्रयास में जुटा है।

सितंबर में लिपिक संवर्ग की परीक्षा

भर्ती बोर्ड की प्राथमिकता उपनिरीक्षक लिपिक संवर्ग, सहायक उपनिरीक्षक और उपनिरीक्षक की भर्ती परीक्षा आयोजित कराना है। यह परीक्षा सितंबर के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जा सकती है। इसके लिए परीक्षा एजेंसी के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। एजेंसी तय होने के बाद परीक्षा की अधिकृत तिथि की घोषणा कर दी जाएगी। इस परीक्षा के अंतर्गत कुल 931 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें उपनिरीक्षक गोपनीय, सहायक उपनिरीक्षक लिपिक व सहायक उपनिरीक्षक लेखा के पद शामिल हैं।

यह भी पढ़े: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर पहुँचे CM योगी, पुष्पार्पित कर किया नमन

You may also like