लखनऊ, 5 जून 2025: यूपी पुलिस में जल्द ही करीब 24 हजार पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी होगा। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (Promotion Board) ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। सुचना जारी होते ही इन भर्तियों का विज्ञापन जारी कर युवाओं से ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। सूत्राें से मिली जानकारी के अनुसार 15 जून तक यह विज्ञापन जारी किया जा सकता है।
इतने पदों पर निकलेंगी भर्ती
जानकारी के लिए आपको बतादें की डीजीपी मुख्यालय ने भर्ती बोर्ड को सिपाही के 19,220 पदों और उप निरीक्षक के 4543 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेजा था।
बतादें की इनमें सिपाही पीएसी के 9837, सिपाही पीएसी महिला वाहनी के 2282, सिपाही नागरिक पुलिस के 3245, सिपाही पीएसी/सशस्त्र पुलिस 2444, सिपाही विशेष सुरक्षा बल के 1341 और घुड़सवार पुलिस के 71 पद शामिल थे। इसके साथ ही उप निरीक्षक के 4543 पदों का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसमें उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 4242 पद, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस/प्लाटून कमांडर महिला वाहिनी बदायूं, गोरखपुर, लखनऊ के 106 पद, प्लाटून कमांडर/उप निरीक्ष सशस्त्र पुलिस के 135 पद, उप निरीक्षक प्लाटून कमांडर विशेष सुरक्षा बल के 60 पद शामिल हैं। अब इन पदों पर भर्ती के लिए बोर्ड द्वारा विज्ञापन जारी करने की तैयारी है और कुछ समय तक जल्द ही यह विज्ञापन जारी हो जाएँगे। आपको बता दें कि मंगलवार को कैबिनेट ने उपनिरीक्षकों की भर्ती में तीन वर्ष की छूट देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।
यह भी पढ़े: UP News: यमुना में डूबने से 16 साल के युवक की मौत ! परिजनों में मचा कोहराम