बदायूं ,8 जून 2025: यूपी के बदायूं से एक बड़ा मामला सामने आया है। उसहेत थाना क्षेत्र के गांव कुंवरगांव के रहने वाले अमित (25वर्ष) की गांव के ही तीन लोगों गोली मरकर हत्या कर दी। यह घटना शनिवार 9 बजे की बताई जा रही है। गाँव के चारों लोग ट्यूबवेल पर शनिवार के दिन दोपहर से ही शराब पी रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है। और तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
अमित के सिर में लगी हुई थी गोली
मृतक के बाबा सतीश चंद्र ने पुलिस को मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि गांव का पप्पू,जाफर और ताराचंद अमित के साथ शनिवार दोपहर 12 बजे से ट्यूबवेल पर शराब पी रहे थे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की अमित शाम को खाना लेने के लिए घर आया था और खाना लेकर फिर से ट्यूबवेल पर चला गया। उसके बाद रात करीब 9 बजे ताराचंद घर आया और कहने लगा की अमित की तबीयत बहुत खराब है। जब परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो अमित के सिर में गोली लगी हुई थी। उसके नजदीक एक 315 बोर का तमंचा रखा हुआ था। यह स्थिती देखने के बाद परिवारजन थाने पहुँचे और इस घटना कि जानकारी पुलिस को दी।
तीनो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो तमंचा वहां से गायब था। पुलिस ने अमित की जेब से दो कारतूस बरामद किए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को रात को ही गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीनो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले कि जाँच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े: UP News: कानपुर में दिल दहलाने वाली घटना, बच्चो के सामने फंदे से झूल रही थी मां