33
लखनऊ, 28 जून 2025: योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश के पांच राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों के नाम बदलकर तकनीकी शिक्षा को नई पहचान और छात्रों को प्रेरणा देने का बड़ा कदम उठाया है। इस बदले हुए नाम के प्रस्ताव को राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने मंजूरी दे दी है। अब ये कॉलेज उन महापुरुषों और देवी-देवताओं के नाम पर होंगे, जिन्होंने देश और समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया।
प्राविधिक शिक्षा अनुभाग-1 के आदेश के अनुसार, नाम बदले गए कॉलेज इस प्रकार हैं

– प्रतापगढ़ का इंजीनियरिंग कॉलेज अब भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के नाम से जाना जाएगा, जो संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं।
– मिर्जापुर का कॉलेज सम्राट अशोक के नाम पर होगा, जिन्होंने बौद्ध धर्म और शांति का संदेश विश्वभर में फैलाया।
– बस्ती का कॉलेज भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम से जाना जाएगा, जिन्हें देश की एकता का शिल्पकार माना जाता है।
– गोण्डा का कॉलेज माँ पाटेश्वरी देवी के नाम पर होगा, जो स्थानीय आस्था की प्रमुख देवी हैं।
– मैनपुरी का कॉलेज लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर के नाम से जाना जाएगा, जो अपनी न्यायप्रियता और जनसेवा के लिए प्रसिद्ध हैं।
ये भी देखे: सीएम योगी ने शुभांशु शुक्ला को अंतरिक्ष में Axiom Mission 4 में जाने पर दी बधाई