बलिया,18 जुलाई, 2025: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लीलकर गाँव में गुरुवार को एक महिला की संदिग्ध जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई। जिसके बाद गांव के लोगों में शोक की लहर है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लीलकर गाँव निवासी कौशल्या देवी (60) सुबह करीब 10 बजे दियारे में धान की रोपाई करने गई थीं। इसी दौरान किसी जहरीले जंतु ने उन्हें काट लिया। काटने के तुरंत बाद ही वह बेहोश होकर खेत में गिर पड़ीं।
उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे जाँच के बाद मृत घोषित कर दिया। बतादें की शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही रखा गया है।
बताया जा रहा है कि कौशल्या देवी की शादी पंदह गाँव में हुई थी, लेकिन वह पिछले कुछ वर्षों से अपने मायके लीलकर में ही रह रही थीं। उनके एक पुत्र और एक पुत्री हैं। अचानक हुए इस हादसे से गाँव और परिवार में मातम पसरा हुआ है।
यह भी पढ़ें: UP News: पुलिस के डर से घर की छत से कूदा आरोपी, जानिए पूरा मामला