ग्रेटर नोएडा,26 जुलाई, 2025: इस योजना के अंतर्गत अब शहरी इलाकों में एक लाख से ज्यादा एलईडी स्ट्रीट लाइट्स लगाई जा चुकी हैं। यह कार्य एक निजी एजेंसी के जरिए किया जा रहा है, इससे गांवों को फयदा होगा।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गांवों में अब अंधेरा नहीं रहेगा क्यूंकि प्राधिकरण ने 17 गांवों को एलईडी स्ट्रीट लाइट से रोशन करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। इस प्रोजेक्ट के लिए 3.34 करोड़ रुपये की लागत से टेंडर जारी किए गए हैं। यह कार्य केवल गांवों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि शहर के उन हिस्सों को भी कवर किया जाएगा जहाँ रोशनी की अब तक समुचित व्यवस्था नहीं थी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी अभिषेक पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के अंधेरे वाले हिस्सों को एलईडी लाइट्स से रोशन किया जाएगा।
इन गांवों को मिलेगा लाभ
प्राधिकरण द्वारा किए गए सर्वेक्षण में अंधेरे वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर 17 गांवों को इस योजना में शामिल किया गया है जिनमें ऐमनाबाद, सादोपुर, सूरजपुर, बिसरख, कुलेसरा, कैलाशपुर, भोला रावल, तिलपता करनवास, छपरौला, खेड़ा धर्मपुरा, इटेड़ा, खोदना खुर्द, खैरपुर गुर्जर, मिलक लच्छी, खेड़ी, भनौता और सुनपुरा।
2021 में शुरू हुई थी एलईडी लाइट योजना
प्राधिकरण ने वर्ष 2021 में शहरी और अधिसूचित क्षेत्रों में पारंपरिक सोडियम लाइट की जगह ऊर्जा-संरक्षण वाली एलईडी लाइट्स लगाने का फैसला किया था। इस योजना के अंतर्गत अब तक शहरी इलाकों में एक लाख से ज्यादा एलईडी स्ट्रीट लाइट्स लगाई जा चुकी हैं। यह कार्य एक निजी एजेंसी के जरिए से किया जा रहा है, जिसका प्राथमिक उद्देश्य बिजली की खपत में कमी लाना और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना है।
यह भी पढ़ें: Akashvani: गीत-संगीत संग मनाया गया आकाशवाणी रामपुर का स्थापना दिवस