UP News: आसमानी बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत

by Nishi_kashyap
आसमानी बिजली

चंदौली,17 जून 2025: यूपी के चंदौली से एक बड़ी खबर सामने आई है। भगवानपुर मचियाँ और मैढ़ी में आसमानी बिजली गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों द्वारा तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।

भगवानपुर गांव के निवासी शबीर (50) काली मंदिर में बैठे थे, जबकि मचियां गांव के अश्वनी दुबे (21) सिवान में गए हुए थे। इस दौरान अचानक बिजली गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गए। परिवारवालों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दूसरी ओर, मैढ़ी गांव की खुशबू निशा (60) भी बिजली गिरने से झुलस गईं। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात मेडिकल अफसर डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि बिजली गिरने से तीन लोग प्रभावित हुए थे, जिनमें से दो की मौत हो गई है और एक का इलाज जारी है। पुलिस को इस दर्दनाक घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है।

यह भी पढ़े:  पंजाब के इस ज़िले में 3 दिन बंद रहेंगी दुकानें, पहले ही खरीद लें जरूरी सामान

 

You may also like