यूपी, 02 जुलाई 2025: उत्तर प्रदेश से स्कूलों के लिए बड़ी खबर सामने आई है बतादें की यूपी बोर्ड समेत सभी स्कूलों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नया नियम जारी किया है। जिसके तहत अब वाहन स्कूल परिसर के अंदर ही खड़े करने होंगे।
स्कूल परिसर के अंदर होगी पार्किंग व्यवस्था
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के एमजी रोड पर मेट्रो का कार्य चल रहा है। स्कूली वाहनों के कारण जाम की परेशानी हो सकती है। जाम न लगने के लिए यातायात पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। इस संबंध में स्कूल संचालकों के साथ बैठक की गई। जिसमें यह फैसला लिया गया की स्कूल की छुट्टी के बाद स्कूली वाहनों को एक साथ रवाना नहीं किया जाएगा बल्कि स्कूल परिसर के अंदर ही बस, वैन और ऑटो की पार्किंग की व्यवस्था करनी होगी।
एमजी रोड पर चल रहा मेट्रो का कार्य
डीसीपी यातायात अभिषेक अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि एमजी रोड पर मेट्रो का कार्य चल रहा है। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक यातायात का दबाव अधिक रहता है। स्कूलों की छुट्टी के समय टीएसआई और सिपाहियों के साथ 4 टीमों को लगाया गया है।
छुट्टी के समय एक-एक करके निकाले जाएँगे वाहन
यह टीमें दीवानी से सूरसदन, हरीपर्वत, सेंट जोंस से लोहामंडी और सेंट जोंस से घटिया की ओर तैनात रहेंगी। स्कूलों की छुट्टी के समय वाहनों को निकलवाने में सहायता करेगी। जाम की समस्या को लेकर स्कूल प्रबंधक और प्रधानाचार्य के साथ बैठक की गई थी। मेट्रो का कार्य चलने तक वाहनों को स्कूल परिसर में खड़ा कराने का निर्देश दिया गया। छुट्टी के समय वाहन एक-एक करके निकाले जाएँगे। इस बारे में 5 और 6 जुलाई को दोबारा स्कूल संचालकों के साथ बैठक की जाएगी।
यह भी पढ़े: UP News: रेलवे ने यात्रियों के लिए लॉन्च किया नया RailOne ऐप, मिलेंगी ये सुविधाएँ