UP News: ताज़ महल का दीदार करने भारी संख्या में पहुँचे पर्यटक

by Nishi_kashyap
ताज़ महल

आगरा,14 जुलाई, 2025: ताजमहल का रूख करने के लिए इतनी ज्यादा संख्या में पर्यटक पहुँचे हैं की धक्का-मुक्की कारण उनका हाल बेहाल हो गया है। इस दौरान पाँच पर्यटक बीमार हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार दिलाया गया।

ताजमहल पर रविवार को भारी संख्या में पर्यटक पहुँचे। करीब 28 हजार सैलानियों ने स्मारक का दीदार किया। पश्चिमी गेट पर प्रवेश के लिए कतार में खड़े पर्यटकों में धक्का-मुक्की हो गई। गर्मी के कारण पाँच पर्यटकों की हालत खराब हो गई।

उत्तर प्रदेश में रविवार को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा थी। 12 हजार अभ्यर्थी जिसमें शामिल होने के लिए आए। साथ ही ताजमहल का रूख करने के लिए पहुँचे। अमानती घर से लेकर शिल्पग्राम तक व्यवस्थाएँ चरमरा गईं।

प्रवेश द्वार की रेलिंग पर बैग टांग कर पर्यटक स्मारक में चले गए। सुरक्षा और पुलिसकर्मी भी लापरवाह नजर आए। उधर, गर्मी और उमस से 5 लोगों की हालत खराब हो गई। जिन्हें डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार दिया गया।

उज्जैन की लक्ष्मी को बुखार और कमला बाई, कैलाशी बाई को सिर दर्द, शाहजहाँ पुर के दुर्गेश को उल्टी और उत्तराखंड के श्याम शर्मा को गर्मी से चक्कर आने पर पश्चिमी गेट पार्किंग पर पर्यटक सुविधा केंद्र से उपचार दिलाया गया।

यह भी पढ़े: UP News: खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा यमुना का जलस्तर,लोगों को सता रही चिंता

You may also like