UP News: आईटीआई पाठ्यक्रम में होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव

by Nishi_kashyap
आईटीआई

यूपी,10 जून 2025: यूपी प्रदेश के राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में वर्तमान समय की जरूरत के अनुसार पाठ्यक्रम को अपग्रेड किया जा रहा है। इसके तहत 206 पुराने पाठ्यक्रम को बंद कर दिया जाएगा। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, ड्रोन तकनीकी, रोबोटिक्स जैसी आज की युवा पीढ़ी की जरूरत के अनुसार नए कोर्स शुरू किए जाएँगे।

राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (SCVT) ने इस पर प्रक्रिया शुरू कर दी है। आईटीआई में नए सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पिछले सालों में हुए कम दाखिलों को देखते हुए यहाँ के कोर्सों को अपग्रेड किया जा रहा है। एससीवीटी की ओर से हाल ही में एक सर्वे किया गया और देखा गया की वह कौन से कोर्स हैं, जहाँ पिछले पाँच साल में लगातार 30 प्रतिशत से कम प्रवेश हो रहे हैं। इस सर्वे के बाद आई रिपोर्ट के बाद इन पाठ्यक्रमों को रिव्यू करके बंद कर दिया जाएगा।

युवा पीढ़ी की जरूरतों के अनुसार शुरू होंगे पाठ्यक्रम

वर्तमान युवा पीढ़ी की जरूरतों के अनुसार ही नए पाठ्यक्रमों को शुरू किया जाएगा, ताकि अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद विद्यार्थियों को आसानी से रोजगार मिल सके। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम ने कहा की उद्योगों व वर्तमान की जरूरत के अनुसार पाठ्यक्रम को अपग्रेड व बंद किया जाएगा।

सिलाई की जगह फैशन डिजाइनिंग को दिया जाएगा महत्व

जिन आईटीआई में सिलाई का कोर्स चल रहा है, उसकी जगह पर अब फैशन डिजाइनिंग पाठ्यक्रम को शुरू किया जाएगा। ऐसे ही इलेक्ट्रोप्लेटर व सीट मेटल जैसे सभी पुराने पाठ्यक्रमों को बंद कर दिया जाएगा। वहीं एआई, रोबोटिक्स, ड्रोन व लेजर तकनीकी, मशीन लर्निंग, सोलर तकनीकी जैसे पाठ्यक्रमों को शुरू किया जाएगा। सभी जिलों के आईटीआई प्राचार्यों से उनके यहाँ चल रहे पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी मांगी गई है। स्थानीय स्तर पर कौन-कौन से पाठ्यक्रमों में छात्र रुचि ले रहे हैं, इसकी भी जानकारी ली गई है। विद्यार्थियों की पसंद के अनुसार पाठ्यक्रम में बदवाव किए जा रहे हैं क्यूँकि आने वाले समय में उन्हें आसानी से रोजगार मिल सके। यह पहल उद्योगों की मांग भी पूरी करेगा और छात्रों को भी रोजगार के बेहतर अवसर देगी।

यह भी पढ़े:  UP Weather Update: यूपी में भीषण गर्मी का तांडव, पश्चिमी उत्तरप्रदेश में लू का आरेंज अलर्ट जारी

You may also like