यूपी,13 जून 2025: उपभोक्ता परिषद ने दावा किया है की प्रदेश में कई जगहों पर बिजली कटौती से लोग बेहद परेशान हैं। बताया जा रहा है की, ग्रामीण इलाकों में ज्यादा कटौती की जा रही है।
यूपी प्रदेश में एक तरफ रिकॉर्ड बिजली आपूर्ति का दावा किया गया है, तो दूसरी तरफ ग्रामीण इलाके में रोस्टर से भी 30 से 40 मिनट कम बिजली दी जा रही है। ऐसे में बिजली उपभोक्ता बहुत परेशान हैं। इस समय प्रदेश में बिजली की माँग 31,486 मेगावाट पहुँच गई है। हालाँकि ये दावा किया जा रहा है कि उपभोक्ताओं की माँग पूरी की जा रही है, जबकि असलियत कुछ ओर है।
गर्मी की मार से बिजली उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी
बतादें की पॉवर कॉर्पोरेशन द्वारा तय किए गए रोस्टर के अनुसार भी बिजली नहीं मिल पा रही है। ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे का रोस्टर है, जबकि आपूर्ति 17 घंटे 26 मिनट हुई है। इसी प्रकार नगर पंचायत में 21 घंटे 30 मिनट की जगह केवल 21 घंटे, बुंदेलखंड में 20 घंटे की जगह 19 घंटे 30 मिनट बिजली आपूर्ति की गई। ऐसे में इस भीषण गर्मी की मार से बिजली उपभोक्ताओं को बहुत परेशानी हो रही है।
बिजली उपभोक्ता को 24 घंटे उपलब्ध होनी चाहिए बिजली – अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा
विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि नियमों के तहत यूपी प्रदेश के हर बिजली उपभोक्ता को 24 घंटे बिजली उपलब्ध होनी चाहिए। लेकिन ऊर्जा विभाग ने रोस्टर प्रणाली लागू की हुई है। उनका कहना है की ऊर्जा मंत्री रिकॉर्ड आपूर्ति पर जश्न मना रहे हैं, लेकिन वह यह भी जानकारी दें कि यह रिकॉर्ड आपूर्ति कितने घंटे की हुई ? क्योंकि जैसे ही माँग का रिकॉर्ड बना, वैसे ही विभिन्न इलाके में ब्रेकडाउन होना शरू होने लगा। फिर आपूर्ति का ग्राफ नीचे आ जाता है। इस स्थिति में चंद मिनट का ही रिकॉर्ड बनता है। विभागीय आंकड़े इसकी गवाही पेश कर रहें हैं।
यह भी पढ़े: UP Monsoon Update: लोगों को मिलेगी भीषण गर्मी से राहत ,यूपी के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश