वाराणसी,17 जुलाई,2025: उत्तर प्रदेश में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। गंगा के पानी ने घाटों को अपने चपेट में ले लिया है। नमो घाट भी पूरी तरह जलभराव से लबालब हो गया है।
इसके अलावा नमस्ते के आकार का सबसे बड़ा शिल्प भी आधे पानी में डूबा हुआ है। घाट की सीढ़ियाँ और आस-पास के क्षेत्र भी जलमग्न हो चुके हैं। वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण शहर के सभी 84 घाट जल से लबालब हो चुके हैं। अस्सी घाट पर पानी ‘सुबह-ए-बनारस’ मंच तक पहुँच गया है, जबकि दशाश्वमेध घाट पर जल पुलिस चौकी भी जलभराव के कारण डूब गई है।
दशाश्वमेध घाट स्थित शीतला माता मंदिर का ऊपरी हिस्सा भी पानी से बाहर दिखाई देने लगा है, मंदिर का मुखौटा अहिलेश्वर महादेव मंदिर में स्थापित कर पूजा की जा रही है।
यह भी पढ़े: UP News: विधायक सीखेंगे AI का यूज, कामकाज को बनाया जाएगा ज़्यादा प्रभावी