आगरा,13 जून 2025: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के खंदौली क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला बड़ा मामला सामने आया है। पूर्व प्रधान के बेटे की शादी वाले घर में अनजान आरोपियों ने महिलाओं के साथ छेड़खानी की। जब महिलाओं ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस को इस बात की सुचना दी गई। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और पीड़ित की तहरीर पर मामले की जाँच शुरू की।
विरोध करने पर महिलाओं से की मारपीट
यह मामला आगरा के खंदौली क्षेत्र के एक गाँव का है जहाँ दलित पूर्व प्रधान के बेटे की शादी वाले घर में घुसकर कुछ आरोपियों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की। महिलाओं के विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई।
पूर्व प्रधान के बेटे की बरात गुरुवार को अलीगढ़ गई है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिन पहले उनके घर शादी की तैयारियों के साथ देवी जागरण का कार्यक्रम चल रहा था और घर पर महमान भी आए हुए थे। मंगलवार के दिन दोपहर के समय गाँव के 5 युवक उनके घर में घुस गए और महिलाओं से छेड़खानी करने लगे। साथ ही गाली-गलौज करते हुए महिलाओं के साथ मारपीट भी की। उन्होंने गाँव में शादी न करने की धमकी दी, जिससे परिवार के लोग दहशत में आए हुए है।
पीड़ित परिवार का आरोप…..
पीड़ित परिवार का आरोप है कि सूचना पर पीआरवी पहुँची लेकिन बिना कोई कार्रवाई के लौट गई। उन्होंने दो दिन पहले ही थाने में तहरीर दी थी लेकिन कोई भी पुलिस अधिकारी गाँव नहीं आया और न ही उनका केस दर्ज किया। हालाँकि थाना प्रभारी का कहना की मामले की जाँच की जा रही है।
यह भी पढ़े: UP News: अहमदाबाद हादसे के बाद लखनऊ से उड़ानें निरस्त होने के कारण यात्रिको झेलनी पड़ी परेशानी