यूपी,16 जुलाई, 2025: उत्तर प्रदेश से भर्तियों को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। जानकारी के लिए आपको बतादें की लोक सेवा आयोग ने राजकीय विद्यालयों के लिए एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती निकाली है। जिसमें पुरुष महिलाओं के साथ साथ शारीरिक शिक्षकों की भी भर्ती होगी। बतादें की भर्ती प्रक्रिया 28 जुलाई से शुरू होगी।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग एलटी ग्रेड के शिक्षक की भर्ती करने जा रही है। इस बारे में टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। जिसके अनुसार 28 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिसमें पुरुष और महिलाएँ दोनों आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही शारीरिक शिक्षकों से भी आवेदन मांगे गए हैं। इस बारे में विस्तृत जानकारी 28 जुलाई को आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। साथ ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू होगी। बतादें की अभ्यर्थियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।
एलटी शिक्षकों की भर्ती
उत्तर प्रदेश लोकसभा आयोग की सूचना के अनुसार 21 वर्ष से 40 साल के बीच के पात्र आवेदक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बतादें की 28 जुलाई से इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। यूपी लोक सेवा आयोग के वेबसाइट पर इसकी विस्तृत जानकारी दे दी जाएगी। इस भर्ती के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन अनिवार्य बताया गया है।
शारीरिक शिक्षकों की भी भर्ती
आपको बतादें की यह भर्ती राजकीय विद्यालयों के लिए की जा रही है। जिसमें पुरुषों और महिलाओं के साथ शारीरिक शिक्षा विभाग के भी शिक्षकों की भर्ती भी होगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 81 पद शारीरिक शिक्षा विषय के लोगों के लिए है। इसके साथ 2525 पद महिलाओं के लिए और 4860 पद पुरुषों के लिए निश्चित है। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 4 सितंबर है। जबकि परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 28 अगस्त है।
वन टाइम रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
मिली जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। बिना वन टाइम रजिस्ट्रेशन के आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। परीक्षा के विषय में पूरी जानकारी 28 जुलाई को https://uppsc.up.nic.in पर दी जाएगी।
यह भी पढ़े: Flood News: चंबल नदी में खतरे के निशान के नजदीक पहुँचा जलस्तर