आगरा, 30 जून 2025: उतर प्रदेश के आगरा ज़िले में बारिश के बाद से बुरा हाल है। ज्यादा बारिश होने के कारण रास्ते तालाब बन गए हैं। बारिश का पानी घरों और दुकानों में चला गया है जिससे लोग काफी परेशान हो गए है।
इलाक़े में बने बाढ़ जैसे हालात
आगरा में भारी बारिश के कारण लोगों के घरों और गलियों में गंदा पानी भरने से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। कहीं दो फीट तो कहीं चार फीट तक पानी भर गया है। नगर निगम की लापरवाही से बल्केश्वर स्थित लाल मस्जिद के पास लोगों के घरों में पानी भर गया। बिजलीघर चौराहे पर दुकानों में जलभराव से दुकानदारों का लाखों रुपये का सामान खराब हो गया। धनौली की गलियों में भी बाढ़ जैसे हालात बने हुए है।
24 घंटे में हुई इतनी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में आगरा में 28 एमएम बारिश दर्ज़ की गई है। इसके साथ ही तापमान में भी सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। इस दौरान बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से भी राहत मिली है।
3 जुलाई तक छाए रहेंगे बादल
उत्तरप्रदेश के आगरा ज़िले में अगले तीन दिन भी बारिश की चेतावनी दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार तीन जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा गरज चमक के साथ रात में भी बारिश होने के आसार है। 4 जुलाई के बाद मौसम में बदलाव आ सकता है।
यह भी पढ़े: Breaking: बाइक सवार युवक से लूटपाट करने के आरोप में अज्ञात आरोपियों के ख़िलाफ़ केस दर्ज़