यूपी, 02 जुलाई 2025: यात्रियों के लिए राहत भरी ख़बर सामने आई है जानकारी के लिए आपको बतादें की भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बीते मंगलवार को एक नया और बेहद उपयोगी ऐप RailOne लॉन्च किया गया है। इस ऐप को ‘सुपर ऐप’ कहा जा रहा है क्योंकि यह यात्रियों से जुड़ी सभी जरूरी सेवाएँ एक ही जगह पर उपलब्ध कराएगा।
यात्रियों के लिए होंगी ये सुविधाएँ
यात्री RailOne ऐप की मदद से अब ट्रेन टिकट बुक कर सकेंगे, पीएनआर स्टेटस और ट्रेन की लोकेशन आसानी से जान सकेंगे, इसके अलावा कोच पोजीशन और प्लेटफॉर्म टिकट की जानकारी भी मिल सकेगी साथ ही इस ऐप की मदद से यात्री रेल मदद, शिकायत और फीडबैक भी दर्ज कर सकेंगे।
एक ऐप से होंगे कई फायदे
अब तक यात्रियों को रेलवे की अलग-अलग सुविधाओं के लिए ऐप भी अलग-अलग डाउनलोड करने पड़ते थे। लेकिन अब रेलवे की सभी सुविधाओं के लिए एक ही ऐप बनाया गया है। RailOne ऐप से अब यात्रियों को एक ही प्लेटफॉर्म के जरिए सारी जानकारी मिलेगी।
लॉगिन करना भी हुआ आसान
इस ऐप के लिए यात्रियों को अब पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी । मौजूदा यूजर्स अपने RailConnec लॉगिन से ही इस ऐप में लॉगिन कर सकेंगे। इसके अलावा नए यूज़र्स के लिए भी ये ऐप लॉगिन करना बहुत आसान होगा।
R-वॉलेट की भी सुविधा उपलब्ध
इस ऐप में रेलवे का ई-वॉलेट भी दिया गया है, जिससे यात्री टिकट बुकिंग में आसानी से पेमेंट कर सकते हैं। यात्रियों को अब हर बार कार्ड डिटेल या UPI डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इस तरह करें डाउनलोड ?
RailOne ऐप प्ले स्टोर और आई iOS ऐप स्टोर दोनों पर उपलब्ध है। इसे अपने फोन में आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।
यह भी पढ़े: UP Monsoon Update: यूपी में जमकर होगी बारिश, 36 जिलों में आंधी तूफान का अलर्ट