UP News: गोरखपुर के दो दिवसीय दौरे पर जाएँगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किए गए पुख्ता इंतज़ाम

by Nishi_kashyap
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

गोरखपुर, 29 जून 2025: उत्तरप्रदेश के गोरखपुर से बड़ी खबर सामने आई है। बतादें की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गोरखपुर में दो दिवसीय दौरे पर आ रहीं है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है। साथ ही सर्किट हाउस और कार्यक्रम स्थलों के 5 किलोमीटर के दायरे को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। बतादें की इस क्षेत्र में ड्रोन, पतंग और गुब्बारों पर प्रतिबंध रहेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आने से पहले यूपी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा ”आयुष विश्वविद्यालय के लोकार्पण समारोह में शामिल होने आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यहाँ भव्य स्वागत किया जाएगा।”

इन कार्यक्रमों में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति मुर्मू 30 जून को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान गोरखपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेगी। इसके बाद अगले दिन मुर्मू भटहट के पिपरी में बने राज्य के पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का शुभारंभ करेगी। अंत में वह सोनबरसा बालापार में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में अकादमिक भवन, सभागार, पंचकर्म केंद्र का लोकार्पण और “छात्रावास” का लोकार्पण करेंगी।

स्वागत में कोई कमी न होः सीएम योगी

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी के पहले आयुष विश्वविद्यालय के शुभारंभ में शामिल होने आ रहीं राष्ट्रपति के स्वागत में कोई कमी नही रहनी चाहिए। इसके लिए योगी आदित्यनाथ ने दो दिन भटहट के पिपरी स्थित आयुष विश्वविद्यालय का दौरा कर तैयारियों की जाँच की और सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के आदेश दिए।

बतादें की आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण करने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू सड़क मार्ग से गोरखनाथ मंदिर के लिए रवाना होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को आदेश दिए कि राष्ट्रपति मुर्मू के भव्य स्वागत और उनके कार्यक्रम को भव्य बनाने में कोई कमी नही रहनी चाहिए।

यह भी पढ़े: UP Monsoon News: नोएडा, लखनऊ समेत यूपी के 32 जिलों में होगी झमाझम बारिश, चार दिनों के लिए अलर्ट जारी

You may also like