गोरखपुर, 30 जून 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगमन और उनके दो दिवसीय कार्यक्रमों के साथ ही गोरखपुर इतिहास रचने की तैयारी में है। जानकारी के लिए आपको बतादें की इन दो दिनों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू न केवल तीन बड़े संस्थानों के कार्यक्रमों में शामिल होंगी, बल्कि गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद 129 किलोमीटर की दूरी सड़क मार्ग से तय करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु पहली ऐसी राष्ट्रपति होंगी जो गोरखपुर में इतनी लंबी सड़क यात्रा करेंगी। उनकी सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए है।
यहां 30 घंटे तक रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
राष्ट्रपति आज दोपहर में गोरखपुर आएँगी और अगले दिन मंगलवार की शाम प्रस्थान करेंगी। यहाँ वह 30 घंटे रहेंगी। सोमवार को वह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होकर मेधावियों को सम्मान करेंगी, जबकि एक जुलाई को पूर्वाह्न राज्य के पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, पिपरी भटहट का लोकार्पण ,ऑडिटोरियम पंचकर्म का लोकार्पण और अपराह्न महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय आरोग्यधाम, सोनबरसा में अकादमिकभवन तथा गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास करेंगी। इसके साथ ही गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ के दर्शन-पूजन और प्रसाद ग्रहण का भी कार्यक्रम है।
सड़क मार्ग से तय करेंगी 129 किमी की दूरी
गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहले दिन एयरपोर्ट, सकिर्ट हाउस, एम्स और गोरखनाथ मंदिर आने-जाने में कुल मिलाकर 37 किलोमीटर की दूरी सड़क मार्ग से पूरी करेंगी, जबकि अगले दिन गोरखनाथ मंदिर, सकिर्ट हाउस महायोगीगुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय पिपरी भटहट,महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय आरोग्यधाम सोनबरसा और एयरपोर्ट तक आवागमन में कुल 92 किलोमीटर सड़क मार्ग से यात्रा करेंगी।
सीएम योगी करेंगे राष्ट्रपति का भव्य स्वागत
राष्ट्रपति के आयुष विश्वविद्यालय और महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों और दोनों स्थानों तक के रूट का निरीक्षण उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ले चुके हैं। बतादें की उनकी सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है और उनके भव्य स्वागत की भी तैयारियाँ की जा चुकी है।
यह भी पढ़े: UP News: आगरा में बारिश बनी आफ़त ! घरों-दुकानों में भरा पानी, बने बाढ़ जैसे हालात