UP News: रोडवेज बसों में सफर के दौरान अपना मनपसंद खाना मंगवा सकेंगे यात्री

by Nishi_kashyap
सफर

वाराणसी, 9 जून 2025: रोडवेज बसों में अब सफर करना ओर भी दिलचस्प और आसान होने वाला है। सफर करते समय यात्री अब मील ऑन रोड से अपना पसदींदा खाना मंगवा सकेंगे। रोडवेज की लंबी दूरी तय करने वाली बसों में इस सेवा की शुरुआत जल्द ही होने वाली है।

मील ऑन रोड एप के जरिये खाना होगा आर्डर

अब सफर के दौरान रोडवेज बसों में यात्री अपना मनपसंद खाना ऑर्डर कर सकेंगे। इस सुविधा का लाभ यात्री मील ऑन रोड एप के जरिये उठा सकेंगे। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने नोएडा की एक कंपनी के साथ समझौता किया है। यह सुविधा सफर को आसान बनाने के साथ साथ यात्रियों के लिए बहुत दिलचस्प होगी क्यूंकि यात्री जब चाहे मील ऑन रोड एप का इस्तेमाल कर के अपने नाश्ते और भोजन की बुकिंग कर सकेंगे। रोडवेज की लंबी दूरी वाली बसों में यह सुविधा जल्द ही शुरू होने वाली है।

काशी दर्शन के लिए विभिन्न महानगरों से यात्रि रोडवेज की एसी बसों से भी आते है। दिल्ली, आगरा, झांसी, कानपुर, लखनऊ रूट पर रोजाना बसें संचालित होती हैं। ट्रेनों में ज्यादा भीड़ होने व् जगह नहीं मिल पाने के कारण बहुत से लोगों का रूझान रोडवेज बसों की ओर भी होता है।

यात्रियों को थी ये शिकायत

बहुत से यात्रियों की शिकायत होती थी कि रोडवेज के ज्यादातर ढाबों का स्वाद उस हिसाब का नहीं होता है। ऐसे में मुख्यालय स्तर से यह मंजूरी ली गई की ट्रेनों की तर्ज पर यात्रियों को भोजन मुहैया कराया जाए। इसी के तहत मील ऑन रोड एप का निर्माण किया गया है।

इस एप के जरिए यात्री किसी भी स्थान से अपना मनपसंद भोजन मंगा सकेंगे और लम्बी यात्रा के दौरान भी इसका मजा ले सकेंगे।

यह भी पढ़े:  Varanasi News: ट्रेनों में बम की फर्जी सूचना देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

You may also like