अयोध्या,13 जुलाई,2025: उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी अयोध्या से बड़ी खबर सामने आई है। बतादें की रामनगरी अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एडीजी पीएसी डॉ. राम कृष्ण स्वर्णकार शनिवार को उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी अयोध्या पहुँचे। यहाँ पहुँचकर सबसे पहले उन्होंने हनुमानगढ़ी में हनुमंत लला के दर्शन किए।
एडीजी पीएसी डॉ. रामकृष्ण स्वर्णकार अयोध्या के दौरे पर पहुँचे। उन्होंने सबसे पहले यहाँ हनुमानगढ़ी में हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। डॉ. स्वर्णकार ने बताया कि अयोध्या में तैनात पीएसी जवानों की सतर्कता, ट्रेनिंग और व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अयोध्या में पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था बेहद मजबूत है, लेकिन समय-समय पर उसका निरीक्षण करना जरूरी है।
पीएसी जवानों को मिलेगा अत्याधुनिक प्रशिक्षण
एडीजी ने कहा कि अयोध्या में पीएसी की तैनाती हमेशा रहती है। इसलिए यह जरूरी है कि जवानों को अत्याधुनिक तरीके से प्रशिक्षण दिया जाए जिससे कि वो अपनी ज़िम्मेदारी बखूबी निभाए। उन्होंने कहा की आंतरिक सुरक्षा की मजबूती के लिए पीएसी जवानों को अलग अलग जगहों पर तैनात किया जाता है, इसका उन्हें बेहतर अनुभव मिलता है।
यह भी पढ़े: अहमदाबाद विमान हादसे का आज होगा खुलासा, आज आ सकती है जाँच रिपोर्ट