यूपी,21 जुलाई, 2025: सावन के दूसरे सोमवार को अयोध्या में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी। शिव भक्तों ने सरयू में डुबकी लगाकर जलाभिषेक किया। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारों से मंदिर परिसर और गलियाँ गूंज उठी।
धर्म नगरी अयोध्या में सुबह से ही सावन के दूसरे सोमवार के दिन शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा हुआ है। बड़ी संख्या में कावड़िये, रामनगरी के स्थानीय जनमानस के अलावा आस-पास के जिलों के श्रद्धालु भी रामनगरी पहुँचे हैं।
सुबह से ही शिव भक्त माँ सरयू में डुबकी लगाकर जल लेकर भगवान शिव के दरबार में जलाभिषेक कर रहे हैं। सुबह से ही दर्शन पूजन शुरू हो गया है। प्रशासन ने सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए हैं। बड़ी संख्या में सुरक्षा बल की तैनाती रामनगरी के प्रत्येक शिवालय और सरयू के घाटों पर की गई है।
सावन का आज दूसरा सोमवार है। रामनगरी भगवान शिव के जयकारों से गूंज रही है। भोलेनाथ के पूजन का विशेष दिन सावन माह में रहता है। इस बार सावन में पांच सोमवार मिलेगा। इस दौरान भगवान शिव का रुद्राभिषेक, जलाभिषेक और पूजन-अर्चन का विशेष महत्व रहेगा। दूर-दराज से अयोध्या पहुँचे श्रद्धालु भोलेनाथ का दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें: UP News: पश्चिमी यूपी के कई जिलों में रात भर जागते हैं लोग, जानिए वज़ह ?