UP News: अफसर नहीं सुन रहे आपकी बात! शिकायतकर्ता इस तरह करें सीएम योगी से संपर्क

by Nishi_kashyap
सीएम योगी

यूपी, 29 जून 2025: आम जनता से सीधे संपर्क साधने के लिए सीएम योगी जनता दर्शन आयोजित करवाते हैं। जहाँ वे लोगों की समस्याओं सुनते हैं और उसके निपटारे की व्यवस्था सुनिश्चित करते हैं। यह कार्यक्रम लखनऊ से लेकर गोरखपुर तक चलता है जिसमें बड़ी संख्या में प्रदेश की जनता अपनी अलग-अलग समस्याओं को लेकर सीएम योगी से मुलाकात करती है।

ये है मोबाइल नंबर

जानकारी के लिए आपको बतादें की कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत सीएम योगी तक पहुँचा सकता है। इसके लिए शिकायतकर्ता व्हाट्सएप व् सीएम हेल्पलाइन नंबर और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कर सकते हैं। सीएम योगी से जुड़ने के लिए उनका मोबाइल नंबर 9454404444 सार्वजनिक किया गया है। इसके अलावा लोग अपनी शिकायत ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया के जरिए भी सीएम योगी तक पहुँचाते हैं।

सीएम हेल्पलाइन नंबर पर करें शिकायत

सीएम योगी तक अपनी समस्याएँ और शिकायतें आसानी से पहुँचाई जा सके। इसके लिए राज्य सरकार ने यूपी सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 जारी किया है। इसके अलावा, शिकायतकर्ता मुख्यमंत्री की ऑफिशियल वेबसाइट (yogiadityanath.in ) के माध्यम से भी अपनी बात पहुँचा सकते हैं। इसके अलावा ‘सीएम योगी आदित्यनाथ संपर्क’ नाम से एक मोबाइल ऐप भी उपलब्ध है, जिसे Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप का उपयोग कर के लोग सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़ सकते हैं।

जल्द होगी कार्रवाई

बतादें सीएम योगी द्वारा यह भी स्पष्ट किया है कि शिकायत दर्ज होने के तीन से चार दिनों के अंदर उस पर कार्रवाई की जाएगी। यदि तय समय में कोई समाधान न मिले, तो संबंधित विभाग के अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: हरियाणा में बढ़ रहा डेंगू का ख़तरा, स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से की ख़ास अपील

You may also like