UP News: स्कूलों का नया टाइम हुआ जारी,बच्चों को दोपहर की भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

by Nishi_kashyap
भीषण गर्मी

प्रयागराज,17 जून 2025: उत्तर प्रदेश में प्राइमरी स्कूल को 16 जून से खोल दिया गया है। भीषण गर्मी और शिक्षकों की माँग को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में बदलाव किया गया है।

शिक्षक कर सकते हैं ऑनलाइन काम

30 जून तक शिक्षक अगर चाहें तो जरूरी काम ऑनलाइन भी कर सकते हैं। लेकिन शिक्षक संगठनों ने मुख्यमंत्री से स्कूल पूरी तरह बंद रखने की माँग की थी। लेकिन बेसिक शिक्षा परिषद ने समर वेकेशन बढ़ाने से मना कर दिया है। समय बदलने से बच्चों और शिक्षकों को कुछ राहत मिलेगी।

स्कूलों का नया समय तय

भीषण गर्मी के कारण यूपी बेसिक शिक्षा परिषद ने स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक करने का फैसला लिया है। इससे बच्चों को की गर्मी से बचाया जा सकता है। इससे पहले स्कूल दोपहर तक खुलते थे जिससे बच्चों को परेशानी होती थी।

जुलाई से नियमित होंगे स्कूल

1 जुलाई से स्कूल नियमित रूप से स्कूलों को फिर से शुरू कर दिया जाएगा। जब तक गर्मी का असर कम होने लगता है। इस बदलाव से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होगी। और उन्हें भीषण गर्मी से भी बचाया जा सकेगा।

यह भी पढ़े: UP News: प्रशासन का फिर चला चाबुक! जमीन विवाद हत्या मामले में इतने पुलिसकर्मी सस्पैंड

You may also like