UP News: फर्जी दस्तावेजों से नेपाली बना ‘भारतीय नागरिक’,खुफिया एजेंसी कर रही मामले की जाँच

by Ankush
यूपी न्यूज़

गोरखपुर,5 जून 2025: राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। एक नेपाली व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए खुद को भारतीय नागरिक घोषित कर लिया। युवक की पहचान बहादुर के रूप में हुई है। जिसके खिलाफ कुशीनगर जिले के एक व्यक्ति ने केंद्रीय गृह मंत्रालय में शिकायत दर्ज करा दी है।

भारत सरकार की योजनाओं का उठा रहा लाभ

बहादुर पर आरोप है कि वह नशीले पदार्थों की तस्करी करता है। और साथ में वह भारत सरकार की योजनाओं का भी लाभ उठा रहा है। मामला की जानकारी मिलते ही खुफिया एजेंसी जांच में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी के मुताबिक नेपाल निवासी बहादुर ने कुशीनगर जिले में रहने वाले व्यक्ति की मदद से फर्जी दस्तावेजों के जरिए अपना आधार कार्ड बनवा लिया। आधार कार्ड के उपयोग से उसने आय और निवास प्रमाण पत्र हासिल किया और खुद की पहचान भारतीय नागरिक के रूप में की।

नशीले पदार्थों की तस्करी करने का आरोप

आपको बतादें की बहादुर ने आधार कार्ड मिलने के बाद राशन कार्ड, वोटर आइडी और अन्य सरकारी दस्तावेज भी बनवा लिए है। सूत्रों से जानकारी मिली है की बहादुर सीमाई इलाकों में नशीले पदार्थों की तस्करी करता है।

पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू करदी है। खुफिया एजेंसी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं इस फर्जीवाड़े के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं है।

सिद्धार्थनगर के परिवार पर भी नेपाल की नागरिकता का आरोप

सिद्धार्थनगर जिले में रहने वाले एक परिवार पर भी नेपाल की नागरिकता होने का आरोप लगा है। गृह मंत्रालय में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले की भी जांच चल रही है। शिकायकर्ता का कहना है कि परिवार दोनों देशों में सरकारी योजना का लाभ लेता है।

यह भी पढ़े: CM YOGI ADITYANATH BIRTHDAY: काशी में मनाया गया सीएम योगी का जन्मदिन

You may also like