कौशांबी, 20 जून 2025: यूपी में मानसून की शुरुआत के साथ बारिश का दौर भी शुरू हो चूका है। बतादें की यूपी प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली भी गिरी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कौशांबी जिले के दो अलग-अलग थाना इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से चार मासूम बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में व् परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बुरी तरह से झुलस गए मासूम बच्चे
सराय अकिल थाने के प्रभारी सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जुगराजपुर गाँव के चार बच्चे मनी (13), पवन दास, सतीश कुमार (13) और दीपांजलि बकरियाँ चरा रहे थे। इस दौरान तेज गर्ज के साथ आकाशीय बिजली गिरी और चारों बच्चे इस बिजली की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है की बच्चे बुरी तरह से झुलस गए।
बच्चों को तुरंत ले जाया गया अस्पताल
इन बच्चों के परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहाँ डॉक्टरों ने सतीश और मनी को मृत घोषित कर दिया वहीं पवन और दीपांजलि को ईलाज के बाद खतरे से बाहर बताया है। इस घटना की जानकारी आपदा प्रबंधन विभाग को दे दी गई है। फ़िल्हाल परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
भैंस चराने गए थे बच्चे
दूसरी घटना उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के तारा का पुरा गाँव की है। जहाँ तीन बच्चे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इस हादसे के बारे में क्षेत्राधिकार अभिषेक सिंह ने बताया कि तारा का पुरा गाँव में तीन बच्चे रूपा देवी (12) , गोविंद (15) और मोहित (10) भैंस चराने गए थे, तभी अचानक वहाँ आकाशीय बिजली गिर गई जिसमें तीनों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। अभिषेक सिंह ने बताया कि गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई और रूपा की मौत जिला अस्पताल में ईलाज के दौरान हुई। मोहित का अस्पताल में अभी ईलाज चल रहा है।