UP News: तेंदुए से भिड़ गया मजदूर! हमले से इस तरह बचाई खुद की जान

by Nishi_kashyap
तेंदुए

लखीमपुर खीरी,25 जून 2025: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से एक चौंकाने वाली बड़ी घटना का मामला सामने आया है। बतादें की धौरहरा थाना क्षेत्र के बबुरी गाँव में ईंट भट्ठे पर अचानक एक तेंदुआ आ गया। इस दौरान भट्ठे पर काम कर रहे मिहिलाल नाम के मजदूर ने बड़ी हिम्मत दिखाई और तेंदुए को पकड़ लिया।

भीड़ ने किया तेंदुए पर पथराव

मिली जानकारी के अनुसार, तेंदुए के पकड़े जाने की खबर जैसे ही फैली, वहाँ पर भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने तेंदुए पर ईंट और पत्थरों से पथराव करना शुरू कर दिया जिसके बाद तेंदुआ घायल हो गया। इसी दौरान तेंदुआ मिहिलाल की पकड़ से छूट कर जंगल की ओर भाग गया।

कर्मचारी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

इस घटना में मिहिलाल को भी हल्की चोटें आईं। इस घटना का वीडियो वहाँ मौजूद एक कर्मचारी ने अपने मोबाइल से बना लिया जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो में साफ देखा गया की तेंदुआ जमीन पर दबा हुआ है।

वन विभाग टीम ने किया रेस्क्यू

इस घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची। वन विभाग की टीम ने 4 घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद तेंदुए को सुरक्षित पकड़ा। घायल होने के कारण तेंदुए का इलाज किया जा रहा है। साथ ही मिहिलाल को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वन विभाग की लोगों से अपील

वन विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि ऐसे जानवरों से खुद ना भिड़ें। अगर इस तरह का कोई जानवर इलाके में दिखाई दे तो इसकी सुचना तुरंत वन विभाग को दें।

यह भी पढ़े: UP News: फर्जी हाजिरी लगाने के मामले में शिक्षकों पर हो रही कार्रवाई

You may also like