UP News: कावड़िये इन बातों का रखें ध्यान, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

by Nishi_kashyap
कांवड़ यात्रा

मेरठ,20 जुलाई,2025: कांवड़ यात्रा को लेकर इस बार यूपी पुलिस ने बड़ा फैसला किया है। कावड़ यात्रा में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए खास तौर पर मेरठ जोन और अन्य जिलों में कांवड़ियों पर कई तरह की पाबंदियाँ लगाई गई हैं।

इन चीजों पर पूरी तरह बैन

– त्रिशूल, डंडा, हॉकी स्टिक या कोई भी हथियारनुमा चीज
– तेज आवाज में डीजे बजाना और हुड़दंग मचाना
– बिना साइलेंसर वाली बाइक

कहाँ लागू होंगे ये नियम ?

ये नियम खासतौर पर उन जिलों में लागू होंगे जहाँ बड़ी संख्या में कांवड़िए आते हैं, जैसे

– सहारनपुर
– मुजफ्फरनगर
– शामली
– बुलंदशहर
– हापुड़
– बागपत
– मेरठ

इस कारण पुलिस ने की सख़्ती

पिछले कुछ सालों में कांवड़ यात्रा के दौरान कई जगहों पर हिंसक घटनाएँ सड़क पर हुड़दंग और सामान्य लोगों को परेशान करने की शिकायतें मिली हैं। कई कांवड़िए धार्मिक यात्रा को शक्ति प्रदर्शन में बदल देते हैं। तेज डीजे, मोटरसाइकिल रेसिंग, झगड़े और सड़क पर उत्पात आम हो गया है। इसीलिए अब पुलिस ने नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया है।

बिना साइलेंसर बाइक पर रोक

पिछले कुछ सालों में देखा गया है कि कुछ कांवड़िए बिना साइलेंसर की बाइक लेकर तेज आवाज में चलते हैं, जिससे ध्वनि प्रदूषण और लोगों को परेशानी होती है। अब ऐसे वाहनों पर चालान और जरूरत पड़ी तो वाहन जब्त भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: पंजाब के इस जिले के लोगों को मान सरकार देगी बड़ी सौगात

You may also like