UP News: लखनऊ के इंडियन ऑयल डिपो के टैंकर में लगी भीषण आग, समय रहते पाया क़ाबू

by Nishi_kashyap
इंडियन ऑयल डिपो

लखनऊ,13 जून 2025: भीषण गर्मी में पड़ने वाली तपत के कारण इन दिनों आग लगने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लखनऊ के थाना सरोजनीनगर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर में इंडियन आयल के डिपो में खड़े टैंकर में आग लग गई।

हालाँकि टैंकर खाली था और फायर ब्रिगेड व टैंकर चालकों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। वरना एयरपोर्ट के लिए सप्लाई होने वाली पाइप लाइन भी आग की चपेट में आ सकती थी।

उतरप्रदेश के लखनऊ ज़िले के अमौसी इंडस्ट्रियल इलाके में शुक्रवार को दोपहर में इंडियन आयल के डिपो में खड़े टैंकर में भयानक आग लग गई। बताया जा रहा है की आग भीषण गर्मी की तपत के कारण लगी है। टैंकर में आग लगने के कारण पास में खड़े अन्य टैंकर भी आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गए।

टैंकर चालकों ने जब देखा कि दो टैंकर आग की चपेट में चुके है तो चालक टैंकर लेकर भागे और बड़ी घटना को टाला। तुंरत इस घटना की सुचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। सुचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची और टैंकरों को आग से बचाया।

फायर स्टेशन अफसर सरोजनी नगर सुमित कुमार सिंह ने जानकरी देते हुए बताया कि आग की सूचना पर आसपास के अन्य स्टेशन से भी दमकल की गड़ियाँ बुलाई गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल के पास से ही चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लिए भी एक पाइपलाइन से ईंधन सप्लाई किया जाता है। लेकिन, अभी तक दमकल विभाग की तरफ से पाइपलाइन से संबंधित कोई बयान नहीं आया है।

यह भी पढ़े:  UP News: कड़कती धूप में गश खाकर गिरे युवक की मौत

 

You may also like