UP News: सरकारी शिक्षकों की हुई बल्ले बल्ले, यूपी सरकार ने बनाया नया नियम

by Nishi_kashyap
सरकारी शिक्षक

लखनऊ,6 जून 2025: प्राइमरी शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है । बेसिक शिक्षा परिषद ने आदेश जारी किया है की 6 से 16 जून तक प्राइमरी शिक्षकों के एक ज़िले से दूसरे जिलों में तबादले किए जाएँगे। इच्छुक शिक्षक इसके लिए 9 से 12 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।16 जून को तबादला लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

बेसिक शिक्षा परिषद ने शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परिषद के सचिव सुरेंद्र तिवारी ने इस बारे में निर्देश भी जारी कर दिए हैं। सुरेंद्र तिवारी ने बताया की ( BSA ) बेसिक शिक्षा अधिकारी 6 से 7 जून तक स्कूलों की लिस्ट जारी करेंगे। इस लिस्ट में बताया जाएगा कि किस स्कूल में कितने शिक्षकों की अवश्यकता है।

सचिव सुरेंद्र तिवारी का कहना है की ,”सभी BSA शिक्षकों की जरूरत वाले स्कूलों की लिस्ट और वो स्कूल जिनमें जरूरत से अधिक शिक्षक है उनकी लिस्ट 7 जून तक जारी की जाएगी। इससे ये जानने में सहायता मिलेगी की आपको किस स्कूल में जाने का मौका मिलेगा। इसके अलावा इस बार तबादले के लिए शिक्षकों की सेवा अवधि की कोई लिमिट तय नहीं की गई है। इससे ज्यादा शिक्षकों को आवेदन करने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़े:  विश्व पर्यावरण दिवस: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ ! स्मार्ट सिटी बरेली में गूंजा स्वच्छता और हरियाली का संदेश

You may also like