UP News: कानपुर वासियों पर मंडरा रहा बाढ़ का ख़तरा, प्रशासन अलर्ट मोड पर

by Nishi_kashyap
बाढ़ का ख़तरा

कानपुर,03 जुलाई, 2025: उत्तरप्रदेश के कानपुर में गंगा का जलस्तर बिल्कुल चेतावनी बिंदु के नजदीक पहुँच चूका है। नरौरा बांध से 122848 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिसके पहुँचने के बाद परिस्थितियाँ और गंभीर हो सकती हैं। फिल्हाल जिला प्रशासन द्वारा गंगा के जलस्तर की निगरानी की जा रही है। जिला प्रशासन ने घाटों पर नाव के साथ जल प्रहरी को तैनात किया है। आपदा प्रबंधन के अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार स्थिति अभी कंट्रोल में है। प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति में लोगों को निकालने और ठहराने की पूरी व्यवस्था कर दी गई है।

प्रशासन अलर्ट मोड पर

उत्तर प्रदेश के कानपुर में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास पहुँच चूका है। कानपुर मंडल में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। जिसके कारण गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। इसी बीच नरौना बांध से 120848 क्यूसेक और 61346 क्यूसेक हरिद्वार से जल छोड़ा गया है। जिसके अगले तीन दिनों में कानपुर पहुँचने की संभावना है।‌ इस स्थित्ति को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

फिल्हाल खतरा नहीं

जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में संबंधित विभागों को तैयारी करने के निर्देश जारी कर दिए गए है। आपदा प्रबंधन जुगबीर सिंह का कहना है की बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ चूका है। उन्होंने कहा की हरिद्वार और नरौरा से छोड़े गए जल का असर अभी देखने को नहीं मिलेगा। हालाँकि बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयारी कर ली गई है। साथ ही लोगों के ठहरने की भी व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़े: UP News: इस दिन से शुरू होगी शिव भक्तों की कावड़ यात्रा, तैयारियाँ जोरों पर

You may also like